Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पंचायत चुनाव : छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पंचायत चुनाव : छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में एक बार फिर गांव की सरकार गठित होने जा रही है। चौथे और अंतिम चरण के पंचायत चुनाव संपन्न होते ही जून में त्रिस्तरीय पंचायती राज के गठन का रास्ता साफ हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी चारों चरण के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने पर खुशी जताते हुए इसका श्रेय राज्य की जनता और स्थानीय जिला प्रशासन और मीडिया को दिया है। चौथे और अंतिम चरण के मतदान संपन्न होने के बाद निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने कहा कि छिटपुट घटना को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है।
विज्ञापन