Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 39
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पंचायत चुनाव : गुमला में ड्यूटी पर तैनात मतदानकर्मी की हार्ट अटैक से मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पंचायत चुनाव : गुमला में ड्यूटी पर तैनात मतदानकर्मी की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, गुमला। झारखंड में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण मतदान हो रहा है। इसी बीच गुमला के पालकोट प्रखंड में वोटिंग के दौरान एक मतदानकर्मी की मौत हो गई। उक्त मतदानकर्मी पालकोट के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बूथ संख्या 66 पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि बोकारो जिले के पेटरवार थाना के रंगामाटी के रहने वाले महानन्द कमार नामक उक्त मतदानकर्मी को चलने में कठिनाई थी। वहीं आज सुबह ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक उल्टी और चक्कर आने लगे। आनन-फानन में उन्हें पालकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। वहीं प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक मतदानकर्मी गुमला के वाटरवेज डिपार्टमेंट में बतौर अनुसेवक कार्यरत था उक्त कर्मी के शव को उसके पैतृक घर भेजने की व्यवस्था कर दी गई। उधर, मतदानकर्मी की मौत के बाद अन्य कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन