Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 36
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पाकुड़ में पंचायत चुनाव : अंतिम चरण में तीन प्रखंड के 560 बूथों पर शांतिपूर्ण हो रही वोटिंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पाकुड़ में पंचायत चुनाव : अंतिम चरण में तीन प्रखंड के 560 बूथों पर शांतिपूर्ण हो रही वोटिंग
विज्ञापन
टीम एबीएन, पाकुड़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में पाकुड़ के तीन प्रखंडों लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा और पाकुड़िया में मतदान हो रहा है। चौथे चरण में लिट्टीपाड़ा प्रखंड में 70 हजार 921, अमड़ापाड़ा प्रखंड में 43 हजार 566 और पाकुड़िया प्रखंड में 76 हजार 641 मतदाता कुल 1152 प्रत्याशियों का भाग्य लिख रहे हैं। तीनों प्रखंडों में वार्ड सदस्य के 666, मुखिया के 290, पंचायत समिति सदस्य के 175 और जिला परिषद सदस्य पद के 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने बूथों को अतिसंवेदनशील, संवेदनशील और सामान्य श्रेणी में रखा है। तीन प्रखंडों के कुल 560 बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी, एसपी हृदीप पी जनार्दनन, एसडीपीओ अजित कुमार विमल के अलावे पुलिस निरीक्षक, थानेदार कर रहे हैं। सभी अतिसंवेदनशील बूथों पर अर्द्धसैनिक बल की तैनाती की गयी है। जबकि संवेदनशील और सामान्य बूथों पर जैप, आईआरबी एवं जिला बल की तैनाती की गयी है।
विज्ञापन