Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : हल्की बारिश के बावजूद चौथे चरण के मतदान में दिख रहा उत्साह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर : हल्की बारिश के बावजूद चौथे चरण के मतदान में दिख रहा उत्साह
विज्ञापन
टीम एबीएन, जमशेदपुर। झारखंड में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में पूर्वी सिंहभूम जिला के जुगसलाई सह जमशेदपुर प्रखंड में सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान के लिए जिला पुलिस बल के अलावा सीआरपीएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं। इस प्रखंड में कुल 711 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां कुल 2लाख 72 हजार 029 मतदाता मतदान करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला पुलिस बल के अलावा सीआरपीएफ की दो टुकड़ी और झाखंड जगुआर की दो टुकड़ी तैनात की गई है। जिला उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव और जिला के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन मतदान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सुबह सात बजे हल्की बारिश के बीच मतदान शुरू हुआ। पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 55 पंचायत के मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। आपको बता दें कि जुगसलाई सह जमशेदपुर प्रखंड में 1लाख 37 हजार 119 पुरुष मतदाता है। महिला मतदाताओं की संख्या 1 लख 34 हजार 957 है। जबकि 3 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। मतदान केंद्र में मेडिकल टीम को रखा गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,473