चतरा। जोरी-वशिष्ठनगर थाना ने कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार की रात्रि 17 गाय को बरामद किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से आ रही 407 ट्रक यूपी 80 बीटी 3021 चतरा की ओर जा रही थी। जिसमें गाय ले जाया जा रहा था। जिसकी सत्यता की जांच के लिए वशिष्ठनगर थाना ने वाहन जांच की। इस दौरान पुलिस ने उक्त वाहन से 17 गायों को बरामद किया। हालांकि पुलिस को देख मौके से ड्राइवर भागने में सफल रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि गाय लदा वाहन जब्तक कर लिया गया है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।