Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

4.83 क्विंटल डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

4.83 क्विंटल डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
चतरा/इटखोरी। जिले की पुलिस को अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इटखोरी थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को थाना गेट के सामने से एक पिकअप गाड़ी के साथ एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान चतरा निवासी मोहम्मद नसीम के रूप में हुई है। वहीं दो युवक भागने में सफल रहे। जिसमें एक की पहचान छोटू कुमार के रूप में कर ली गई है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है। पुलिस निरीक्षक शिव प्रकाश ने बताया कि एसपी ऋषभ झा को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप से कुछ तस्कर चतरा की ओर से चौपारण की ओर अफीम डोडा लेकर जा रहे हैं। इसी सूचना पर थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा ने एक टीम गठित कर थाना गेट के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जांच के क्रम में गाड़ी से 4 क्विंटल 83 किलो डोडा अफीम बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,772