Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : डीजे की धूम धड़ाके के बीच प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : डीजे की धूम धड़ाके के बीच प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
टीम एबीएन, धनबाद। जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के कुसमाटांड़ में 17 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के कारण हत्या की इस वारदात को डीजे बजाकर अंजाम दिया गया। पिटाई के बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पूरे मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृत युवक के परिजनों के अनुसार 24 मई को 3 बजे प्रेम रवानी को उसके किसी साथी ने फोनकर बुलाया था, जिसके बाद वह बाइक लेकर घर से निकल गया। शाम 5 बजे परिजनों को एक फोन आया कि प्रेम को ले जाओ नही तो उसे पुलिस उठाकर ले जाएगी। उसके कुछ देर बाद फिर से फोन आया कि प्रेम एसएनएमसीएच में में भर्ती है। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो प्रेम रवानी की मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक प्रेम के शरीर पर अंदरूनी चोट के निशान हैं और पैर की उंगलियों को देखकर मौत से पहले उसे घसीटने जैसा प्रतीत हो रहा है। पैरों के नाखून भी उखड़ चुके हैं। परिजनों के द्वारा धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया में रहने वाले टिंकू महतो, नीतेश महतो और बबन महतो के द्वारा प्रेम की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। परिजनों के द्वारा बरमसिया में टिंकू महतो के घर के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आसपास के लोगों ने बताया है कि उसके घर पर काफी तेज आवाज में डीजे साउंड बजाया जा रहा था। परिजनों ने आशंका जताई है कि प्रेम प्रसंग में प्रेम रवानी की हत्या पीट पीट कर की गई है। परिजनों ने मामले की जांच पड़ताल के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,602