Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : सड़क हादसे में 3 की मौत, चुनाव ड्यूटी से लौटने के दौरान हुई दुर्घटना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : सड़क हादसे में 3 की मौत, चुनाव ड्यूटी से लौटने के दौरान हुई दुर्घटना
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी मेंं हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसा बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत मक्का मुख्य सड़क पर हुआ है। भारी बारिश की वजह से बोलेरो अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। बोलेरो में 4 लोग सवार थे। हादसा मंगलवार देर रात हुआ है। बता दें कि मंगलवार देर रात बोलेरो में सवार 4 लोग इलेक्शन ड्यूटी से लौट रहे थे। इस दौरान बारिश हो रही थी। बारिश की वजह से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। जिससे बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक शख्स घायल हो गया। मरने वाले दो लोग सीसीएल कर्मचारी थे। हादसे की जानकारी मिलते ही बुढ़मू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतकों और घायल शख्स को थाना लेकर आई। घायल शख्स ने घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर परिजन बुढ़मू थाना पहुंचे। पुलिस फिलहाल कार्रवाई में जुटी है। मरने वालों के नाम परमीत मुंडा और सावना उरांव हैं, जबकि बबलू गंझू नामक शख्स घायल हुआ है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,007