चंदवा। एनएच 75 रांची मेदिनीनगर मुख्य मार्ग अंतर्गत चंदवा-कुडू के सीमाने पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में चंदवा थाना क्षेत्र के बोदा गांव के एक ही परिवार के 3 लोगो के दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आने के बाद मंगलवार को झालसा रांची के आदेशानुसार पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष रसीकेश कुमार के निदेर्शानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार की टीम व जिला एवं प्रखंड प्रशासन बोदा गांव पहुंची। टीम में शामिल एसडीजीएम अक्षत श्रीवास्तव, विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव कमला कुमारी एवं एसडीएम शेखर कुमार समेत अन्य अधिकारी गांव पहुंचकर मृतक कासिम अंसारी, सुबेदा खातून दोनो पति-पत्नी व पुत्री जोबा परवीन के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट की व मृतक कासिम अंसारी के तीन नवनिहाल बच्चे कशिश परवीन 11, जीशान अंसारी 6 व जोया परवीन 3 वर्ष समेत पूरे परिवार से मुलाकात कर दु:ख साझा किया। एसडीजीएम व विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने जिला प्रशासन व प्रखंड प्रशासन को पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया, साथ ही कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तरफ से पीड़ित परिवार को प्रावधान के तहत ज्यादा से ज्यादा मुआवजा और गुजारा भत्ता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान इन्होंने पीड़ित परिवार को कानूनी जानकारियां भी दी। इसके पूर्व प्रशासन के द्वारा तत्काल 5 हजार रुपये व अनाज मुहैया कराया गया। बता दें कि मृतक कासिम अंसारी की पहली पत्नी का मौत लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हो गई थी, जिनसे चार बच्चे थे, लगभग 10 माह पूर्व ही कासिम ने सुबेदा खातून से शादी की थी, एक साथ दोनो पति-पत्नी व एक बच्ची के मौत के बाद गांव में मातम देखा जा रहा है। मौके पर चंदवा सीओ सुरेंद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर मदन शर्मा, अंचल सीआई अजय कुमार, पीएलवी राजेश प्रसाद, राजस्व कर्मचारी अनिल होर्रो, कर्मी कमलेश कुमार, जेएमएम नेता बबलू राही समेत कई अधिकारी व अन्य लोग मौजूद थे।