Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में पलामू में वोटिंग शुरू हो गई है। तीसरे चरण में पलामू के मनातू, पांकी, तरहसी, सतबरवा और लेस्लीगंज में चुनाव हो रहा है। तीसरे चरण के लिए 911 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है, जिसमें से 243 अति संवेदनशील जबकि 173 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। वोटिंग को लेकर बिहार सीमा पर एंटी नक्सल अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में छह कंपनी सीआरपीएफ और दो कंपनी जगुआर की तैनाती की गई। तीसरे चरण में 71 मुखिया, 80 से अधिक पंचायत समिति सदस्य और 09 जिला परिषद सदस्यों का चुनाव होना है। मंगलवार को 3,30,747 मतदाता अपने अधिकारों का प्रयोग करेंगे. जिसमें 1,56,721 महिला मतदाता हैं। तीसरे चरण के मतदान को देखते हुए चार हजार से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। जबकि कई मतदान केंद्रों पर होमगार्ड और सहायक पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,769