Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची विवि : अधूरे सिलेबस पर परीक्षा की घोषणा पर योग विभाग के छात्रों का हंगामा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची विवि : अधूरे सिलेबस पर परीक्षा की घोषणा पर योग विभाग के छात्रों का हंगामा
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रांची विश्वविद्यालय के योग विभाग के सत्र 2020-22 के छात्रों ने योग विभाग में हंगामा और विरोध किया। योग विभाग की सभी कक्षायें बंद करा दी और कोर्डिनेटर से मांग की कि परीक्षा लेने के पूर्व उनके सिलेबस को पूरा किया जाए। इस संबंध में योग विभाग के कोर्डिनेटर ने बताया कि छात्रों की मांग सही है और हमने इस संबंध में उनकी मांग को सही बताते हुए कुलपति से अपील की है कि परीक्षा की तिथि बढ़ा दी जाए। इस संंबंध में छात्रों ने बताया कि उन्हें सिलेबस मिले मात्र 12 दिन हुए है और ऐसे में फाइनल परीक्षा की घोषणा जून में कर दी गयी है जो पूरी तरह से गलत है। अभी 10 प्रतिशत सिलेबस भी पूरा नहीं हुआ है। 20 मई को अचानक योग विभाग के बेवसाइट पर परीक्षा की जानकारी डाल दी गयी जिससे छात्रों में आक्रोस फैल गया। सात जून से परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गयी। चिंता का विषय है कि अभी फर्स्ट मिड सेमेस्टर की परीक्षा भी आयोजित नहीं की गयी है। ऐसे में इन छात्रों के प्रमाण पत्र की पूर्ण विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ सकता है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,009