Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : बेकाबू ट्रक ने तीन को रौंदा, 14 वर्षीय छात्र की भी मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : बेकाबू ट्रक ने तीन को रौंदा, 14 वर्षीय छात्र की भी मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। जिला के सदर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 14 साल के बच्चे की मौत हो गई। छात्र कोचिंग के लिए घर से निकला था। इसी दौरान एक बेकाबू ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शहर के मुख्य चौक को जाम कर दिया है। वहीं हजारीबाग पुलिस प्रशासन उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है। घटना आज, सोमवार सुबह सदर थाना क्षेत्र के पंच मंदिर चौक पर घटी है। छात्र का नाम आर्यन श्रेष्ठ और पिता का नाम अरुण साहू है। पीड़ित परिवार हजारीबाग के जयप्रभा नगर का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि वह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था। उसी दौरान चतरा रोड से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल दिया। बच्चा 9वीं का छात्र था और आज उसे परीक्षा भी देना था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हजारीबाग के मुख्य झंडा चौक को जाम कर दिया है। परिजनों की मांग है कि ड्राइवर को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। बताया जा रहा है कि जिस ट्रक ने छात्र की जान ली है। उसने दो अन्य लोगों को भी धक्का मारा था, जिससे एक की स्थिति गंभीर है और उसे रांची रेफर किया गया है, जबकि दूसरे का इलाज हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में चल रहा है। आक्रोशित स्थानीय लोगों का कहना है कि हजारीबाग के चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल किया गया है लेकिन, कोई भी कैमरा काम नहीं कर रहा है। अगर कैमरा काम करता तो ट्रक को पकड़ने में आसानी होती। हजारीबाग जिला प्रशासन आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। दूसरी ओर शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। पूरे परिवार में मातम सा माहौल है, घर का इकलौता चिराग बुझ गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,191