टीम एबीएन, रांची। ऑल इंडिया एंटी करप्शन पार्लियामेंट कमेटी एवं महात्मा गांधी इंटरनेशनल वर्चुअल यूनिवर्सिटी ने 14 मई 2022 को ज्योतिष के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए, समाज को अंधविश्वास तथा मिथक बातों से जागरूक करने, ज्योतिष वास्तु एवं उससे संबंधित विषयों के अध्यापन के लिए झारखंड के डॉ एसके घोषाल (असिस्टेंट प्रोफेसर) रांची यूनिवर्सिटी, रांची को कांस्टीट्यूशनल क्लब आफ इंडिया, दिल्ली में प्राउड इंडियन पार्लियामेंट अवॉर्ड 2022 एवं लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के द्वारा लेटर ऑफ अप्रिशिएसन से सम्मानित किया गया। वहीं योग एवं नेचुरोपैथी के क्षेत्र में झारखंड से सुश्री सोनाली सरकार को उत्कृष्ट योगदान के लिए प्राउड इंडियन पार्लियामेंट अवॉर्ड 2022 एवं लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के द्वारा लेटर ऑफ एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामदास अठावले, केंद्रीय मंत्री (भारत सरकार), निजी सचिव सोशल जस्टिस डॉ मनीष शंकरराव गवाही (नई दिल्ली), फिल्म अभिनेता शाहबाज खान (मुंबई), डॉ उमेश जाधव सांसद, स्क्वाडर्न लीडर सुश्री तूलिका रानी एवं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एंबेसडर ऑर्गेनाइजेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अविनाश सकुंडे थे।