Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ग्रीन रिवोल्ट के संपादक मनोज शर्मा सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ग्रीन रिवोल्ट के संपादक मनोज शर्मा सम्मानित
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। बायोडाइर्वसिटी काउंसिल झारखंड और वन विभाग झारखंड सरकार द्वारा हमारे पर्यावरण को समर्पित एक मात्र अखबार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संपादक मनोज शर्मा ने पुरस्कार ग्रहण किया और कहा कि यह सहज कार्य नहीं है। एक चयन समिति द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सरकार के द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था। प्रेस क्लब के अध्यक्ष और प्रभात खबर के स्थानीय संपादक संजय मिश्रा जी इसके अध्यक्ष थे। ग्रीन रिवोल्ट पर्यावरण को समर्पित पूर्वी भारत का एक मात्र साप्ताहिक अखबार है। इसमें पर्यावरण और इससे जुड़ी खबरें ही प्रकाशित होती है। इस अखबार को मनोज शर्मा, मनोरजंन सिंह और मुरलीधर की टीम प्रेरणा देती है। संपादक मनोज शर्मा एक आलोचक, व्यंग्यकार और गंभीर विषयों पर बेवाक टिप्पणी के लिये जाने जाते हैं। इस अवसर पर वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अजय रस्तोगी जी व्यक्तिगत रुप से टीम को बधाई दी और एक जून तथा दस जून को आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया जो पर्यावरण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि हम कई कार्यक्रम ऐसे करने जा रहे हैं जिसमें देश के अग्रणी राज्य होंगे। हमारा प्रयास होगा कि हम पर्यावरण और जैविक विविधता को लेकर पूरे राज्य में सजगता और विविध स्तर पर जैसे ग्राम पंचायत और कस्बा में वन विभाग सहित पंचायत और ग्रामीणों के सहयोग से पूरे राज्य को देश का अग्रणी राज्य बन सके। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आये बच्चों को उनके पेंटिग, निबंध और कलाकृतियों के लिये सम्मानित भी किया गया। बीएनआर होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य के सभी जिलों से आये प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,402