Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

नक्सली के इलाज में देरी पर रिम्स में एनआईए अधिकारी और जूनियर डॉक्टर के बीच झड़प

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नक्सली के इलाज में देरी पर रिम्स में एनआईए अधिकारी और जूनियर डॉक्टर के बीच झड़प
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रिम्स रांची में रविवार को एनआईए के दो अधिकारियों और जूनियर डॉक्टर्स के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। चिकित्सकों ने अधीक्षक से भी शिकायत की है। वहीं इस मामले की जानकारी पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। इधर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है, मामले को सुलझा लिया गया है। बताया जा रहा है इलाज में देरी के हालात की रिकॉर्डिंग करने से डॉक्टर भड़क गए। मिली जानकारी के अनुसार एनआईए के अधिकारी एक कैदी को लेकर रिम्स में इलाज कराने पहुंचे थे। आरोपी 25 लाख का इनामी नक्सली है। कैदी की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे प्रिजन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। इसी बीच कैदी के इलाज में देरी की शिकायत एनआईए के अधिकारियों ने डॉक्टर्स की। आरोप है कि इस पर ड्यूटी पर तैनात डॉ। विमुकता ने इंतजार करने की बात कही। इस पर एनआईए आधिकारी नाराज हो गए। दोनों में कहासुनी शुरू हो गई, जिसके बाद डॉक्टर्स ने पूरे मामले की शिकायत अधीक्षक से कर दी। इस मामले में रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ। हीरेन बिरुआ ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल मामले को सुलझा लिया गया है। घटना की पूरी जानकारी पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई है। बिरुआ ने बताया कि एनआईए अधिकारी रिकॉर्डिंग कर रहे थे। इसलिए विवाद हुआ। अधिकारियों के पास आई कार्ड भी नहीं था। आगे ऐसा न हो, इसके लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,440