Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हरिश्चंद्र घाट पर अब व्हीलचेयर भी उपलब्ध होगा : आनंद शंकर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हरिश्चंद्र घाट पर अब व्हीलचेयर भी उपलब्ध होगा : आनंद शंकर
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू। चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर की अध्यक्षता में राजा हरिश्चंद्र घाट की व्यवस्था को और सुधारने हेतु राजा हरिश्चंद्र घाट के प्रांगण में बैठक हुई इस बैठक में चेंबर के सदस्यों ने महापौर अरुणा शंकर एवं उपमहापौर मंगल सिंह को पीने के लिए RO शीतल पेय जल मशीन राजा हरिश्चंद्र घाट में उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया। चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने व्यवस्था को और मजबूत बनाते हुए वहां पर विशेष साफ-सफाई बाथरूम में फिनाइल एवं बाउंड्री वॉल के चारों और ब्लीचिंग का छिड़काव प्रतिदिन करने का वहां के कर्मियों को निर्देश दिया। चेंबर ने यह भी निर्णय लिया कि निर्धन या लावारिस मृत शरीर का दाह संस्कार चेंबर सदस्यों के अलावे अब माननीय पार्षदों की अनुशंसा श भुगतान पर मात्र 11 सौ रुपया लेकर मशीन से और मात्र 1750 रुपया लेकर बाहर में पूरा लकड़ी से होगा। बैठक में बुजुर्गों के लिए आज से व्हीलचेयर की भी व्यवस्था राजा हरिश्चंद्र घाट में की गई जिसे चेंबर के कोषाध्यक्ष मो अनवर ने दान स्वरूप दिया। चेंबर के सदस्यों ने रिंकू दुबे को लागत मूल्य पर लगातार लकड़ी उपलब्ध कराने के लिए बधाई दी। बैठक में चेंबर के द्वारा बाहर में लोहा का पिलर दे कर 4 बॉडी जलाने की व्यवस्था कराने पर सराहा गया और चेंबर ने महापौर से अनुरोध किया है कि एक बड़ा शेड बाहर दाह संस्कार के लिए बरसात से पूर्व लगाई जाए। चेंबर के सदस्यों द्वारा लगाया गया सीसीटीवी कैमरा एवं इनवर्टर के व्यवस्थित के लिए चेंबर कमिटी को धन्यवाद दिया गया और बरसात में छायादार वृक्ष बाउंड्री वॉल के चारों और लगाने का सुझाव। यह भी निर्णय लिया गया कि अब जो भी लावारिस या निर्धन लोगों का दाह संस्कार होगा उसका देखरेख कृष्णा अग्रवाल के निर्देशानुसार किया जाएगा। श्री शंकर ने लोगों से अपील की है की जो लोग भी घाट की सेवा ले रहे वह वहां पर रखें शिकायत एवं सुझाव पुस्तिका पर जरूर मंतव्य लिखें ताकि व्यवस्था को और भी सुधारा जा सके। बैठक में चैंबर्स के वरीय उपाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल, राजदेव उपाध्याय, प्रदीप कुमार बाबुल ,पंकज जायसवाल, निलेश चंद्रा, कोषाध्यक्ष मो अनवर, रंजीत मिश्रा, रिंकू दुबे, अमिताभ मिश्रा एवं मेयर प्रतिनिधि सुनील गुप्ता कथा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे l
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,633