Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दुखद... साथ जीने मरने की कसम खाई और निभाई भी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दुखद... साथ जीने मरने की कसम खाई और निभाई भी
विज्ञापन
टीम एबीएन, गिरिडीह। गिरिडीह के पुरनानगर में एक हृदय विदारक घटना घटी। पति की मौत के दुख को पत्नी सह नहीं पाई और पति के शव से लिपट कर अपनी जान दे दी। इस घटना को देखकर ज़हां सभी लोग स्तब्ध है। वहीं युवा वर्ग सहित अन्य लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त दंपति को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उक्त दंपति ने विवाह के सात फेरों के सातों वचनों को अंतिम सांस तक निभाया। वास्तविक दाम्पत्य जीवन जीया एक साथ ली अंतिम सांस और एक ही साथ चिता पर भी लेट गए। बता दें कि गिरिडीह पुर्णानगर के रहने वाले शिवम कुमार राम की शादी 12 दिसंबर 2021 को धूमधाम से की गई। बीते 12 जनवरी की शाम अजीडीह टोल टैक्स के सामने शिवम सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उसे गंभीर चोट लगी थी। उसके परिजन उसका इलाज अस्पताल में करवा रहे थे। 19 मई को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और 20 मई की सुबह रांची के अस्पताल में उसका निधन हो गया। पति का निधन पत्नी से देखा नहीं गया। पति के शव को देख वह हताश हो गई। उसके शव को सीने से लगाकर अपना दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,429