चतरा : सीआरपीएफ के जवान ने सहयोगी को पहले मारी गोली, फिर खुद गोली मार कर ली आत्महत्या
ABN Bureau• 08 Jun, 2021
2 Views
विज्ञापन
चतरा। जिला अंतर्गत सिमरिया में सीआरपीएफ जवान कल्लू सिंह गुर्जर ने सहयोगी रविंद्र कुमार को गोली मार दी। फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना आज दोपहर करीब 2 बजे की है। इस घटना में दोनों की मौके पर मौत हो गयी। मृतक रविंद्र रसोइया था। सूचना मिलने के बाद चतरा एसपी ऋषव झा, सीआरपीएफ के कमांडेंट पवन कुमार व अन्य अधिकारी समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि किस कारण से गोली मारा है। सूत्र बताते हैं कि सीआरपीएफ 190 बटालियन के जवानों की फायरिंग में मौत हो गयी। दोनों सिमरिया स्थित कोविड-19 आइसोलेशन भवन में पदस्थापित थे। मृतक कल्लू सिंह गुर्जर राजस्थान के रहने वाले थे। जबकि, रविंद्र हरियाणा के रहने वाले थे। जांच के बाद सीआरपीएफ के अधिकारी दोनों के घरवालों को सूचना दे दिए हैं।