झारखंड
13वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये झारखंड के वीर सपूत दुर्गा सोरेन
ABN Bureau
•
21 May, 2022
•
8 मिनट में पढ़ें
2 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। वीर सपूत, झारखंड आंदोलनकारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दिवंगत दुर्गा सोरेन की 13वीं पुण्यतिथि पर आज राजधानी रांची के लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन चौक पर दुर्गा सोरेन सेना, डीएसएस की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर डीएसएस की अध्यक्ष जयश्री सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष राजश्री सोरेन और विजयश्री सोरेन समेत अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
दुर्गा सोरेन चौक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाने के बाद डीएसएस की ओर से विधायक सीता सोरेन के आवास पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर जामा की विधायक सीता सोरेन और उनकी बेटियां जयश्री सोरेन, राजश्री सोरेन और विजयश्री सोरेन समेत अन्य नेताओं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर विधायक सीता सोरेन नेकहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्त्ता स्व. दुर्गा सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में देखन चाहते थे, यदि वे मुख्यमंत्री होते तो झारखंड की तकदीर कुछ और होती, सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होता, सभी कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान मिलता, उनमें उत्साह होता, आज कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है, ऐसे में दुर्गा सोरेन द्वारा दिखाये गये रास्ते पर चलने की जरूरत है।
सीता सोरेन ने कहा कि आज दुर्गा सोरेन की 13वीं पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्त्ता श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ मिलकर स्व दुर्गा सोरेन ने कदम से कदम मिलाकर अलग झारखंड राज्य की लड़ाई लड़ी और पूरे आंदोलन को सफल नेतृत्व प्रदान कर अलग झारखंड झारखंड राज्य का सपना किया, उससे सभी को सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब दुर्गा सोरेन संगठन का नेतृत्व करते थे, उस वक्त पार्टी शक्तिशाली थी, संगठन में ताकत नजर आती थी, वे एक कुशल नेतृत्वकर्ता और संगठनाकर्ता थे, उनकी जैसी कार्यक्षमता आज किसी में नहीं हैं। उनके नक्शे कदम पर चलने की सीख लेनी चाहिए। आज उनकी बेटियों ने दुर्गा सोरेन सेना क गठन किया और इसके माध्यम से जनआकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। मौके पर दुर्गा सोरेन सेना की केंद्रीय अध्यक्ष जयश्री सोरेन ने कहा कि पिताजी की आज 13वीं पुण्यतिथि है, बचपन में ही पिता को खो देना किसी भी बच्चे के लिए काफी कष्टप्रद होता है, लेकिन यह जो दर्द है, इसी को उन्होंने ताकत बना लिया है। उन्हें पता है कि आगे का रास्ता इतना आसान नहीं है, लेकिन पिताजी की प्रेरणा हमेशा साथ बनी है, उनकी कही बात हर कठिनाईयों से लड़ने और संघर्ष की प्रेरणा देती है। दुर्गा सोरेन सेना की कार्यकारी अध्यक्ष राजश्री सोरेन ने कहा 13 वर्ष बीत गये, लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन चौक और स्व. दुर्गा सोरेन प्रतिमा एवं आसपास के क्षेत्र का समुचित सौंदर्यीकरण करने की जरूरत है। इसके लिए वे संगठन की ओर से भी आवश्यक पहल की जाएगी। कार्यक्रम में राकेश कुमार चौधरी, सुनील कुमार समेत अन्य नेता उपस्थित थे। सामाजिक संगठन दुर्गा सोरेन सेना (डीएसएस) की ओर से भी दुर्गा सोरेन पुण्यतिथि पर राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिला समितियों की ओर से दिवंगत दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि के मौके पर अपने-अपने क्षेत्र में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करने के साथ ही कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत गरीबों के बीच अनाज और मिठाईयों का वितरण, अस्पताल में भर्ती गरीब मरीजों के बीच फल का वितरण और सड़क एवं फुटपाथ पर रहने वाले गरीबों के खिचड़ी का वितरण किया गया।
विज्ञापन