Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रेलवे ट्रैक पर मिले तीन नाबालिग के शव, इलाके में सनसनी से मची चीख-पुकार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रेलवे ट्रैक पर मिले तीन नाबालिग के शव, इलाके में सनसनी से मची चीख-पुकार
विज्ञापन
टीम एबीएन, दुमका। जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिला है। इसमें दो नाबालिग छात्र और एक नाबालिग छात्रा की लाश बरामद की गयी है। ये तीनों अगल-बगल गांव के ही रहने वाले हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटना को लेकर ग्रामीण आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं। दुमका के बरमसिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर तीन नाबालिग का शव ग्रामीणों के द्वारा देखा गया। एक छात्र 11वीं में पढ़ाई करता था, वहीं दूसरा छात्र 8वीं में पढ़ाई कर रहा था। ये दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। जबकि नाबालिग छात्रा जिसका शव उन्हीं के साथ मिला है, वो 5वीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी। वो छात्रा घटनास्थल से कुछ दूर ही दूसरे गांव की निवासी है। इन बच्चों के परिजनों को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, वो सभी मौके पर पहुंच गए हैं। इस दिल दहला देने वाली घटना से चारों तरफ चीख-पुकार मच गयी है। सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को इस घटना के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वो इस बात से अनभिज्ञ हैं कि इतनी बड़ी घटना क्यों घटी, वो कुछ बताने की भी स्थिति में नहीं है। वहीं आसपास के ग्रामीणों ने जानकारी दी कि दोनों नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ एक और लड़की शुक्रवार शाम रेलवे स्टेशन के आसपास घूम रहे थे। उसके बाद सुबह इन तीनों नाबालिग का शव यहां रेलवे ट्रैक पर नजर आ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इनके साथ एक और लड़की भी थी, लेकिन जो एक और लड़की थी वह कहीं नजर नहीं आई। अगर उस लड़की को खोजा जाए तो वह इस घटना की वजह बता सकती है। ग्रामीण उसकी तलाश कर रही है। हालांकि इस घटना के बाद पुलिस अब तक मौके पर पहुंच नहीं पाई है। प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। अब पुलिसिया जांच में ही इन तीन नाबालिग के रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की घटना से पटाक्षेप हो पाएगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,207