Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धोनी का ऐलान : अगले साल भी चेन्नई के लिए लगायेंगे जी-जान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धोनी का ऐलान : अगले साल भी चेन्नई के लिए लगायेंगे जी-जान
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2020 और 2021 सीजन के अंत में जो सवाल उठे थे। वहीं सवाल 2022 में भी उठ गया और उसका भी वही जवाब मिला, जो पिछले दो सालों में मिला था। सवाल- क्या महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन में भी खेलते दिखेंगे? जवाब- बिल्कुल। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और धोनी के फैंस को कैप्टन कूल ने एक बार फिर जश्न का मौका दे दिया है और खुद ऐलान कर दिया है कि वह अगले साल एक बार फिर पीली जर्सी में लौटेंगे और चेन्नई के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में CSK फैंस के सामने अपना दम दिखाएंगे। चेन्नई के लिए आईपीएल 2022 सीजन किसी भी तरह से अच्छा साबित नहीं हुआ, लेकिन सीजन का अंत होने के साथ ही टीम को और इसके फैंस को ये अच्छी खबर मिल गई है कि टीम का चेहरा अगले साल और दिमाग अगले साल भी टीम के साथ बना रहेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,188