टीम एबीएन, रांची। हिंदू जागरण मंच रांची महानगर के नए महानगर अध्यक्ष के रूप में चंदन मिश्रा जी को मनोनीत किया गया। घोषणा प्रदेश अध्यक्ष ऋषि नाथ शाहदेव जी ने किया। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों से संगठन में विभिन्न पदों पर निष्ठापूर्वक कार्यरत रहने के उपरांत अब चंदन मिश्रा जी को महानगर अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारियां दी गयी है। श्री ऋषि शाहदेव नें पूर्ण विश्वास दर्शाते हुए अपनी शुभकामनाएं दी है।