Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पंचायत चुनाव : कड़ी धूप के बीच कोडरमा में हुआ 66% मतदान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पंचायत चुनाव : कड़ी धूप के बीच कोडरमा में हुआ 66% मतदान
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। त्रिस्तरीय पंचायत चनाव के दूसरे चरण के चुनाव में 19 मई को 66 प्रतिशत मतदान हुआ । मतदाता लंबी लाइन लगाकर कड़ी धूप को टक्कर देते हुए अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। मरकच्चो, डोमचांच व सतगावां प्रखंड में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुआ। अपने निर्धारित समय सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ जो अपराह्न 3 बजे तक चला। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर इस पूरी प्रक्रिया का जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह-उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा व अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा डोमचांच व मरकच्चो प्रखंड के कई मतदान केंद्रों पर जाकर पूरी मतदान प्रक्रिया पर नजर रखा गया। साथ हीं समाहरणालय के नियंत्रण कक्ष से पूरी मतदान प्रतिशत की जानकारी ली गई। क्षेत्र के लोगों ने जागरूक नागरिक का परिचय देते हुए युवा एवं बुजुर्ग मतदाता अपनी मतों का बढ़ चढ़कर प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष चुनाव एवं विधि व्यवस्था को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम किए गए। चुनाव कार्य में योगदान दे रहे। पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी उत्तरदायित्व पूर्ण अपने कार्यों का निर्वहन करते हुए सफल चुनाव सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मरकच्चो, डोमचांच व सतगावां प्रखंड में कुल 66.14 मतदान का प्रतिशत रहा। इनमें मरकच्चो 67.36 प्रतिशत, डोमचांच 70.55 प्रतिशत एवं सतगावां 58.88 में मतदान का प्रतिशत रहा। चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के पश्चात मतदान कर्मियों द्वारा। मतपेटिका को राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज बागीटांड़ में बने बज्रगृह में जमा कराया जा रहा। जिसकी मतगणना 22 मई 2022 को निर्धारित है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,841