Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड पंचायत चुनाव : भारी उत्साह के बीच दूसरे चरण का मतदान खत्म

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड पंचायत चुनाव : भारी उत्साह के बीच दूसरे चरण का मतदान खत्म
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव खत्म हो चुका है। राज्य के 16 जिलों के 51 प्रखंडों की 872 ग्राम पंचायतों में कड़ी सुरक्षा में मतदान हुए। पिछली बार की तरह इस बार भी लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। बता दें कि सिमडेगा में सुबह 9 बजे तक 19 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, साथ ही गिरिडीह में 17.7 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी क्रम में पलामू के नौडीहा बाजार में 20.98%, नवा बाजार में 17.46%, पाटन में 19.81% पड़वा में 18.09%, छत्तरपुर में 17.2%, वोटिंग हुई। इधर, बोकारो के बेरमो प्रखंड में नौ बजे तक कुल 201 बूथों में 16.81 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं रांची के बेड़ो में 21.89% वोटिंग हुई जबकि धनबाद में 18.7, रनिया में 22 प्रतिशत और मनिका में 20.8 प्रतिशत वोटिंग हुई।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,042