Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गोड्डा : पेड़ से लटका मिला आदिवासी युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गोड्डा : पेड़ से लटका मिला आदिवासी युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
टीम एबीएन, गोड्डा। जिले में ललमटिया थाना क्षेत्र के कुसुम घाटी गांव में मंगलवार को एक आदिवासी युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव पेड़ की सबसे ऊपर की टहनी से लटका हुआ था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया है कि मृतक की पहचान गंगा मरांडी (22) के रूप में हुई है जो ड़हुआ गांव का रहने वाला था। महागामा के पुलिस अधीक्षक एसएस तिवारी ने बताया कि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि किन परिस्थितियों में युवक की मौत हुई है और शव पेड़ से लटका हुआ क्यों था। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच तत्परता से कर रही है।
विज्ञापन