झारखंड
सेविका-सहायिका का मानदेय बढ़ाने का वादा पूरा करे हेमन्त सरकार : मीरा
ABN Bureau
•
17 May, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया (कोडरमा)। झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका पोषण सखी संघ (सीटू) की बैठक ब्लॉक स्थित तालाब पार्क में जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला सचिव वर्षा रानी व कोषाध्यक्ष संतोषी देवी ने संयुक्त रूप से किया। बैठक को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि सेविका सहायिका से जितना काम लिया जाता है, उसके हिसाब से उसका मेहनताना नहीं मिलता है। सरकार बनने के पहले हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि सेविका सहायिका को कम से कम दस हजार मानदेय देंगे। लेकिन ढ़ाई साल बीत जाने के बाद भी लागू नहीं किया। हेमन्त सरकार अपना वादा पूरा करे, नहीं तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। आज बेतहाशा महंगाई बढ़ने के कारण सभी चीजों का दाम दोगुनी से तिगुनी हो गई है। लेकिन सरकार का रेट अभी भी चार साल पुराना है, ऐसे में हमलोग कैसे सही तरीके से पोषाहार देंगे। इसलिए हमें बाजार भाव पर राशि उपलब्ध करायी जाये। बैठक में देशव्यापी मांग दिवस पर 11 जुलाई को जिला स्तरीय प्रदर्शन करने और 24 हजार रुपये प्रति माह मानदेय की मांग पर जुलाई के अंतिम सप्ताह में संसद पर चार दिवसीय महाधरना में जिला से एक सौ सेविका सहायिका को शामिल कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में चिन्तामणि देवी, उर्मिला देवी, अनीता देवी, संध्या वर्णवाल, कांति देवी, कविता यादव, मीना कुमारी, संध्या कुमारी, रानी, अर्चना देवी, मीना एक्का, प्रभा देवी, रेखा कुमारी, गायत्री, किरण, निकहत प्रवीन, रजिया खातुन, सुनीता देवी, फरीदा खातुन, गुलशन खातुन, शबाना कौशर, माधुरी देवी, निर्मला देवी, फहमीदा खातुन, नजमा खातुन, संगीता सिन्हा, मालती देवी, मीना देवी, प्रमीला देवी, शीला देवी, देवंती देवी सहित सैकड़ों की संख्या में सेविका-सहायिका मौजूद थी।
विज्ञापन