Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 42
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पाकुड़ : दो गुटों में मारपीट के बाद पुलिस पर पथराव-फायरिंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पाकुड़ : दो गुटों में मारपीट के बाद पुलिस पर पथराव-फायरिंग
विज्ञापन
टीम एबीएन, पाकुड़। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिलभट्टा गांव में सोमवार को दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस पर पथराव, फायरिंग भी की गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी 5 राउंड हवाई फायर किए गए। बताया जा रहा है पुलिस पर पथराव की घटना में पुलिस के दो जवान आंशिक रूप से घायल हुए हैं। थाना प्रभारी मुफस्सिल अमर कुमार मिंज ने बताया कि मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी गई है और अतिरिक्त बल भी बुलाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि यहां स्थिति तनावपूर्ण है, फिलहाल हमने हालात को काबू में किया हुआ है।
विज्ञापन