Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : पूजा सिंघल के बाद एक और आईएएस पर बड़ा आरोप, कई रिश्तेदारों को दिलाया खान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : पूजा सिंघल के बाद एक और आईएएस पर बड़ा आरोप, कई रिश्तेदारों को दिलाया खान
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में आईएएस पूजा सिंघल के बाद एक और आईएएस अधिकारी पर बड़ा आरोप लगा है। ये आरोप बीजेपी ने लगाई है। बीजेपी के मुताबिक पलामू डीसी शशि रंजन ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर खान आवंटित किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने रविवार को प्रेसवार्ता कर हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। साथ ही पलामू डीसी शशि रंजन और पलामू के प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक कुमार पर भी सवाल उठाए। अशोक कुमार को आईएएस पूजा सिंहल का करीबी बताकर उन्हें भी जांच के दायरे में लाने की मांग की। दीपक प्रकाश ने कहा कि पूजा सिंघल प्रकरण के चलते देशभर में झारखंड की बदनामी हो रही है। राज्य में पिछले ढाई साल से भ्रष्टाचार पर नया इतिहास लिखा जा रहा है। बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह। सीएम अपने नाम से माइनिंग ले रहे हैं। भाई, पत्नी, सलाहकार, विधायक प्रतिनिधि कोई भी पीछे नहीं है। अब जिलों के सरकारी पदाधिकारी भी भ्रष्टाचार में पीछे नहीं दिख रहे। बीजेपी नेता ने कहा कि पलामू के नौडीहा बाजार में 4.17 एकड़ जमीन (प्लॉट संख्या 297, 299, 302, 304, 306) पर क्रशर प्लांट, स्टोन चिप्स के लिए जय मंगला विंध्यवासिनी स्टोन और प्राइम स्टोन को आवंटित किया गया। इसमें पलामू डीसी शशि रंजन की भूमिका संदिग्ध है। इन कंपनियों में अंजना चौरसिया का नाम है, जो डीसी शशि रंजन का करीबी है। जिले में लीज एग्रीमेंट डीसी के साथ ही होता है। यह सरासर आपत्तिजनक है। डीसी इसका खंडन करे अन्यथा पार्टी इस पर आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,987