Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 52
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग से की चतरा उपायुक्त पर कार्रवाई की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग से की चतरा उपायुक्त पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयोग जाकर आज सचिव को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव शामिल थे। भाजपा नेताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पंचायत चुनाव का प्रथम चरण का मतदान चल रहा है। इसी क्रम में चतरा उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कुछ खास मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा था, उसी दौरान सीमा पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन, सोनपुर मतदान केंद्र के वार्ड संख्या-4 एवं 5 तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हासबो के वार्ड संख्या-8,9 एवं 10 में सभी प्रत्याशियों के बूथ एजेंटों को जबरन बाहर कर दिया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र एवं पंचायत नियमावली के तहत प्रत्याशी हर बूथ पर अपने दो एजेंट मतदान केंद्र के अंदर और बाहर रख सकते है। ताकि किसी भी प्रकार का गलत मतदान न हो सके। भाजपा नेताओं ने कहा कि आज चतरा उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिस प्रकार मतदान केंद्र पर बूथ एजेंटों को बाहर किया है, उससे न सिर्फ प्रत्याशियों के अधिकारों का हनन हुआ है बल्कि साफ-सुथरी भयमुक्त चुनाव कराने का राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया घोषणा को चुनौती देने का भी काम हुआ है।
विज्ञापन