Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जमदेशदपुर में पंचायत चुनाव : भारी उत्साह के बीच ग्रामीण कर रहे जमकर वोटिंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जमदेशदपुर में पंचायत चुनाव : भारी उत्साह के बीच ग्रामीण कर रहे जमकर वोटिंग
विज्ञापन
टीम एबीएन, जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया और गुड़ाबांधा में मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह दिख रहा है। यही वजह है कि सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मतदाताओं की भीड़ अनियंत्रित नहीं हो। इसको लेकर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए मतदान हो रहे हैं। एक मतदाता को चार वोट देना पड़ रहा है। इसको लेकर मतदान केंद्र पर अलग-अलग मतपत्र और मतपेटी की व्यवस्था की गई है। पंचायत सदस्य के लिए सफेद क्रीम रंग, मुखिया के लिए हल्के गुलाबी, पंचायत समिति के सदस्य के लिए हल्का हरा और जिला परिषद के सदस्य पद के लिए हल्का पीला रंग का मतपत्र है। बता दें कि घाटशिला प्रखंड के 262, मसाबनी में 210, डुमरिया में 124 और गुड़ाबांदा प्रखंड के 86 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मदतान केंद्रों पर 268831 मतदाता वोट करेंगे।
विज्ञापन