Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चांडिल : चिलगु के पास डिवाइडर से टकरायी टाटा मैजिक, पांच की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चांडिल : चिलगु के पास डिवाइडर से टकरायी टाटा मैजिक, पांच की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, चांडिल/जमशेदपुर। गुरुवार का दिन चांडिल क्षेत्र के लिए काला दिन साबित हुआ। यहां टाटा-रांची हाइवे (एनएच 33) पर गुरुवार सुबह चिलगू के पास बारातियों को लेकर आ रही टाटा मैजिक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें पांच की मौत हुई है जबकि 14 लोग घायल है। मृतकों में मैजिक वैन में सवार चार बाराती ईचागढ़ के शंकराडीह निवासी 20 वर्षीय सुनिल सिंह मुण्डा, ईचागढ़ के दारूदा निवासी 18 वर्षीय शैलेन्द्र मछुवा, ईचागढ़ के नीमडीह निवासी भीम सिंह मुंडा 20 वर्षीय एवं निलम सिंह मुण्डा 20 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रिम्स ले जान के क्रम में एक अन्य घायल अर्जुन सिंह मुंडा ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में दर्जन भर से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सावडीह निवासी 28 वर्षीय दीपक मुंडा 18 वर्षीय दारुदा, रघुनाथ सिंह मुंडा 18 दारूदा बुद्धेश्वर सिंह मुण्डा 18 दारूदा अर्जुन सिंह मुंडा 28 खेसारीबेड़ा तमाड़ रूपेश माछुवा 18 दारूदा सोनु सिंह मुंडा 17 दारूदा अजय महतो 18 शंकराडीह विकास महतो 18 गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसे इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया गया जहां दो बारातियों की नाजुक स्थिति को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। सुबह पांच बजे पलटी टाटा मैजिक : घटना गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे की है। घटना के बाद घायल यात्रियों की चीख से क्षेत्र गूंज उठा। यहां का पुल खून के रंग से लाल हो गया था। चप्पल जहां-तहां बिखरे हुए थे। घटना के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। सभी घायल को एमजीएम में भर्ती किया गया। दारुदा गांव से बारात रामगढ़ गई थी : बाराती इचागढ़ के दारूदा गांव से चाण्डिल के रामगढ़ गया हुआ था। बारात से लौटने के दौरान मैजिक वैन चिलगु के समीप पुल के डिवाइडर से टकरा गई। इधर सड़क दुर्घटना की सुचना मिलने पर इचागढ़ के दारूदा में मातम पसर गया है। परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी शंभू शरण दास घटना स्थल पहुंचे तथा मामले की छानबीन की। पुलिस ने मैजिक वाहन को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,588