Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

वैट नहीं घटाने वालों को महंगाई पर बोलने का हक नहीं : भाजपा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वैट नहीं घटाने वालों को महंगाई पर बोलने का हक नहीं : भाजपा
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने मंगलवार को राज्य की सत्ताधारी पार्टी झामुमो-कांग्रेस को घेरा। वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर झामुमो कांग्रेस के आरोपों का जवाब दे रहे थे। प्रदीप सिन्हा ने कहा कि 28 महीने के कार्यकाल में जनता के सवालों पर कांग्रेस झामुमो कभी एक साथ एक मंच पर नही दिखे, लेकिन आज भ्रष्टाचारियों के संरक्षण में साथ-साथ दिखने लगे। उन्होंने कहा कि इनका पुराना इतिहास यही है। झारखंड आंदोलन के क्रेता और विक्रेता की पुरानी दोस्ती है। सिन्हा ने कहा कि झारखंड की जनता को अपनी नाकामी, विफलता और भ्रष्टाचार के मुद्दों से ध्यान भटकाने केलिये कांग्रेस झामुमो को महंगाई की याद आ रही। उन्होंने कहा कि जनता को यूपीये शासन, मनमोहन सिंह जी की सरकार के कारनामे बखूबी याद हैं। जिसमे महंगाई दर हमेशा दो अंको में रही। घोटालों की श्रृंखला खड़ी होती रही। उन्होंने कहा कि आज विषम परिस्थितियों, कोरोना संकट के बीच भी महंगाई दर सिंगल डिजिट में है। देश की सभी योजनाएं तीव्र गति से संचालित हो रही। देश मे पूंजी निवेश बढ़ा है, मेक इन इंडिया की रफ्तार तेज हुई है। सड़क, बिजली, पानी, रक्षा क्षेत्र, उद्योग, सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा। गरीबों के आवास, आयुष्मान योजना, 80 करोड लोगों को 5 किलो मुफ्त अनाज जैसी कल्याणकारी योजनाएं भी चल रही। देश में 175 करोड़ डोज मुफ्त टीकाकरण हो चुका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झामुमो को यदि महंगाई की इतनी ही चिंता है तो कम से कम पेट्रोल और डीजल से राज्य का वैट क्यों नही घटाती। इनके 25 रुपये सब्सिडी की योजना तो पूरी तरह विफल साबित हुई। उन्होंने कहा कि दरअसल महंगाई का चोला पहनकर जनता का ध्यान भटकाना इनका मुख्य एजेंडा है। यह सरकार भ्रस्टाचार में चौतरफा घिर चुकी है। कानूनी शिकंजे इनपर कसने लगे है। इसलिये ये सत्ताधारी कभी आदिवासी कार्ड, कभी महंगाई, कभी गीदड़भभकी जैसे हथकंडे अपना रहे। प्रदीप सिन्हा ने कहा कि आज डूबती नाव को बचाने केलिये ये साथ आ रहे जब नाव में भ्रस्टाचार का पानी पूरी तरह भर चुका है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,379