टीम एबीएन, कोडरमा। प्रखंड के चेचाई मध्य विद्यालय में पेयजल से वंचित छात्रों के लिए अविलंब पेयजल की इंतजाम किया जाए। यह सीपीआई एम जिला प्रशासन से मांग करती है। गत कई माह से विद्यालय का चापाकल खराब रहने से इस भीषण गर्मी में जब पूर्वाह्न और अपराह्न दोनो बेला परीक्षा चल रही हैं। उस समय विद्यालय में पेयजल का इंतजाम नहीं रहना अमानवीय हैं। विद्यालय द्वारा प्रयास करने पर एक बार मरम्मत भी हुई पर चापाकल से साफ पानी के जगह गंदा पानी शुरू हो गई। फलत: एक बूद साफ पानी छात्रों को नसीब नहीं हो रहा है। जिसके कारण विद्यालय में मध्याह्न भोजन नहीं बन पा रही हैं। राज्य सरकार का वर्तमान व्यवस्था के आधार पर मध्याह्न भोजन का राशि भंडर को भुगतान करने का नियम हैं। और पेयजल खरीदने का कोई प्रावधान नहीं है। फलत: बच्चे मध्याह्न भोजन से वंचित हो जा रहे हैं। श्री सरकार ने इसे खाद्य सुरक्षा कानून का अवहेलना बतलाया। विद्यालय में 300 से ज्यादा छात्रों का नामांकन रहने के बाद भी मात्र एक शिक्षक पदस्थापित हैं और एक प्रतिनियोजित हैं। जिला सचिव असीम सरकार ने इसे मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा कानून का उल्लंघन बतलाया। इन कमियों को दूर करने के लिए उपायुक्त को पत्र देकर अनुरोध किया है। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव को इसके लिए पत्र देकर आग्रह किया हैं और इस मामला को जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराने की बात कहीं।