Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

वार्ड 11 में हुआ आरसीसी नाली का शिलान्यास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वार्ड 11 में हुआ आरसीसी नाली का शिलान्यास
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 11 में आरिफ के घर से पुरुलिया रोड तक आरसीसी नाली एवं इदरीस कॉलोनी तनवीर के घर से अहसान के घर तक ढक्कन बंद नाली संग कलवट निर्माण का शिलान्यास पार्षद रंजू सिंह ने किया। शिलान्यास पूर्व पार्षद अभय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों को निकासी के लिए नाली न होने के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पार्षद को अपनी समस्या से अवगत कराया। इसके बाद पार्षद रंजू सिंह द्वारा नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से पूर्व पार्षद अभय सिंह,पार्षद प्रतिनिधि गुलाम जावेद, पार्षद सहयोगी सदाम कुरैशी, जाकिर उपस्थित थे। उक्त जानकारी वार्ड 11 के पार्षद के सहयोगी सद्दाम कुरैशी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,521