Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता : कोडरमा बना ओवरआॅल चैंपियन, बोकारो दूसरे स्थान पर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता : कोडरमा बना ओवरआॅल चैंपियन, बोकारो दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। राज्य गतका संघ के द्वारा झुमरी तिलैया में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें कोडरमा आॅवरआॅल चैंपियन बना जबकि बोकारो दूसरे और पलामू तीसरे स्थान पर रहा। यह प्रतियोगिता 8 से 10 मई तक मॉडर्न पब्लिक स्कूल में हुई। 10 मई को पुरस्कार वितरण हुआ। इसमें झारखंड राज्य के15 जिलों के 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला गतका संघ के मुख्य संरक्षक एसपी कुमार गौरव चुनाव कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो पाए और टेलीफोन पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि मॉडर्न पब्लिक स्कूल के निर्देशिका संगीता शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने गतका मार्शल आर्ट की सराहना की और कहा कि खासकर गतकां मार्शल आर्ट लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए जरूर सीखना चाहिए। प्रतियोगिता में रैफरी की भूमिका लवकुश कुमार, अविनाश कुमार, प्रियराज, खुशी सिंह, सागर, रंजीत, अंशु राज, हेमंत और राहुल ने निभाई। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सेके्रड हार्ट स्कूल, ग्रिजली विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल, कौंडिन्या पब्लिक स्कूल, युवराज मेमोरियल स्कूल, चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल, बचपन प्ले स्कूल, विवेकानंद विद्यालय के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर कोडरमा जिला को पदक तालिका में अव्वल बनाया। आयोजन को सफल बनाने में राज्य गतका संघ के विभिन्न जिला सचिवों में राजीव रंजन सिंह बोकारो, दीपक कुमार नायक चतरा, अनूप कुमार हजारीबाग, सुमित कुमार, पलामू, दीपक दुबे जामताड़ा, दीपक सिंह गोड्डा, उज्ज्वल सिंह गिरिडीह, रविशंकर पूर्वी सिंहभूम, संजीव सिंह देवघ, सत्या यादव धनबाद और रोहित कुमार खूंटी का योगदान रहा। गतका संघ के महासचिव प्रिंस मिश्रा ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, रजत पदक विजेताओं को राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका दिया जायेगा। सभी विजेता खिलाड़ियों को नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, झारखंड गतका संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,306