Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मनी लाउंड्रिंग मामले में आईएएस पूजा सिंघल की पेशी आज, ईडी करेगी पूछताछ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मनी लाउंड्रिंग मामले में आईएएस पूजा सिंघल की पेशी आज, ईडी करेगी पूछताछ
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। ईडी के छापे के बाद सुर्खियों में आईं झारखंड की खान सचिव पूजा सिंघल पर मनी लाउंड्रिंग मामले में जांच एजेंसी का शिकंजा कसता जा रहा है। आज वो ईडी के सामने पेश होंगी। ईडी ने इस मामले में खनन सचिव पूजा सिंघल को सोमवार को नोटिस जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि वो मंगलवार को ई़डी के सामने पेश हों। जहां उनसे सवाल-जवाब किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को ईडी की विशेष टीम ने पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार को सेफ हाउस से लेकर ईडी ऑफिस पहुंची। जहां उनसे पूछताछ की। वहीं, सीए सुमन कुमार के ईडी ऑफिस पहुंचने के बाद ईडी के निर्देश पर पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा भी वहां पहुंचे। उनसे भी पूछताछ की गई। इधर सोमवार को गिरफ्तार सीए सुमन कुमार की दो महिला रिश्तेदार भी अपने वकील के साथ ईडी दफ्तर पहुंचीं। दफ्तर से निकलने पर उनके साथ मौजूद वकील ने बताया कि सुमन कुमार से मुलाकात करने के लिए आई थीं, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि ईडी की पूछताछ के बाद वह अपनी बात रखेंगे। खान सचिव पूजा सिंघल के खूंटी और चतरा में डीसी रहते हुए उनके कार्यकाल में मनरेगा घोटाले को लेकर ईडी ने अपने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। मनरेगा घोटाले में सरकार ने एसीबी से जांच का आदेश दिया था। लेकिन इस मामले में एसीबी को जांच का आदेश नहीं मिला। ऐसे में इन मामलों की जांच एसीबी ने नहीं की। ईडी अब यह पड़ताल कर रही है कि वो कौन लोग थे, जिन्होंने मामले को एसीबी तक जांच पहुंचने ही नहीं दिया। मनरेगा घोटाले और उनसे जुड़ी तमाम फाइलों का ईडी अध्ययन कर रही है। ऐसे में इन मामलों में जांच का दायरा बढ़ सकता है। गौरतलब है कि मनरेगा घोटाले में कमीश्नर रैंक के अधिकारियों ने तत्कालीन डीसी के खिलाफ रिपोर्ट की थी। लेकिन उन रिपोर्ट्स पर कभी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन