Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता : कोडरमा की प्राची और बोकारो के अमित बने बेस्ट फाइटर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता : कोडरमा की प्राची और बोकारो के अमित बने बेस्ट फाइटर
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड राज्य गतका संघ के तत्वाधान में मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिनी राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता के दूसरे दिन नौ मई को खिलाड़ियों ने खुलकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता बालक और बालिका दोनों वर्ग के लिए चल रहा है। इस प्रतियोगिता में 15 जिले के लगभग 300 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। समाचार लिखे जाने तक प्रतियोगिता जारी थी। गतका संघ के महासचिव प्रिंस मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिताएं देर रात तक चलीं। इसको लेकर10 मई को सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक जिन विजेताओं की सूची जारी की गई थी उनमें कोडरमा के सेक्रेड हार्ट स्कूल से हर्षिता सिंह, शालिनी कुमारी, अदिति सिंह को गोल्ड मेडल, लक्की थापा को सिल्वर और शालू शाह तथा संगीता कुमारी को ब्रॉज मेडल मिला। ओपर कैटोगरी में कोडरमा के हेमंत कुमार को गोल्ड, धीरेंद्र राणा को सिल्वर और संजू कुमार को ब्रांज मेडल मिला। जबकि ओवर आॅल बेस्ट खिलाड़ी के रुप में बोकारो के अमित कुमार को गोल्ड और कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल की खिलाड़ी प्रची मिश्रा को भी गोल्ड मेडल मिला। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद मॉडर्न पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर संगीता शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहीं प्रतियोगता में कौशल कुमार, खुशी सिंह, अविनाश कुमार, धीरेंद्र राणा, हेमंत कुमार और प्रियराज ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, महासचिव प्रिंस मिश्रा, सेक्रेड हार्ट स्कूल के पीटीआई राहुल कुमार, राकेश पांडेय के अलावा कई खेल प्रेमी मौजूद थे। बता दें दूसरे दिन कोडरमा एसपी को पहुंचना था लेकिन समाचर लिखे जाने तक वो नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,846