Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 38
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

फीफा वर्ल्ड कप में चयनित ओरमांझी की अनिता को ग्लोबल विलेज़ परिवार के सदस्यों ने किया सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
फीफा वर्ल्ड कप में चयनित ओरमांझी की अनिता को ग्लोबल विलेज़ परिवार के सदस्यों ने किया सम्मानित
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। फीफा वर्ल्ड कप में चयनित ओरमांझी की अनिता कुमारी को आज ग्लोबल विलेज़ परिवार के ऊर्जावान सदस्यों ने उसके घर जाकर एक टेलीविजन भेंट किया। साथ ही उसके माता-पिता और प्रशिक्षण देने वाले कोच आनन्द गोप को मोमेंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में ग्लोबल परिवार के रंजन कुमार एडमिन, सतीश मिश्र, रमेंद्र कुमार, नकुल तिर्की, राणा मिश्र, गोपाल राय, श्याम गोले, कैलास महतो, अम्बरीष सिंह, प्रदीप लकड़ा, मुकेश कश्यप, प्रेम गुप्ता, सुमित कुमार, सपन बाबला सहित आसपास के ग्रामीणों ने भाग लिया। समारोह के बाद मिठाई खिलाकर पूरे परिवार को कुशलता की कामना की गई।
विज्ञापन