Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामगढ़ : नहाने के दौरान इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामगढ़ : नहाने के दौरान इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, रामगढ़। जिले के मुरबंदा स्थित रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मुरबंदा तालाब में डूबने से उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कॉलेज के तीनों छात्र बाहर रूम लेकर रहते थे। तीनों छात्र तालाब में नहाने के लिए गये थी इसी दौरान एक छात्र नहाने के दौरान तालाब की गहराई वाले हिस्से में चला गया जिसके कारण वह डूबने लगा। उसे डूबता देख दूसरे छात्र ने उसे बचाने के लिए जैसे ही उसे पकड़ा वैसे भी वह डूबने लगा। इसके बाद आसपास नहा रहे स्थानीय लोगों ने चिल्लाना शुरू किया। तब तक तीसरा छात्र उन दोनों को बचाने के लिए गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते हैं वह भी डूबने लगा। इधर, सड़क पर चिल्लाने और हल्ला की आवाज सुनकर सड़क से गुजर रहे चित्रगुप्त महतो ने अपनी गाड़ी से उतर कर बिना सोचे समझे तालाब में उन्हें बचाने के लिए कूद पड़े, लेकिन जैसे ही वे उन छात्रों के पास पहुंचे तो देखा कि वहां काफी गहरा पानी है। तालाब के किनारे आकर अन्य लोगों की मदद से डूबे हुए तीनों छात्रों को निकालने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद तीनों छात्रों को पानी से निकाला गया और आनन-फानन में टेंपो से रामगढ़ सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों छात्रों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,363