Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : टाटा स्टील कोक प्लांट में विस्फोट से तीन कर्मी घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर : टाटा स्टील कोक प्लांट में विस्फोट से तीन कर्मी घायल
विज्ञापन
टीम एबीएन, जमशेदपुर। टाटा स्टील कोक प्लांट के अंदर विस्फोट हुआ है। धमाके के बाद गैस रिसाव और आग लगने की घटना से अफरातफरी फैल गई। हादसा आईएमएमएम कोक प्लांट के बैटरी नंबर 6 और 7 में हुआ है। इस हादसे में प्लांट के अंदर काम कर रहे तीन कर्मियों के घायल होने की सूचना है। बैटरी नंबर पांच, छह, सात के गैस लाइन में वेल्डिंग का काम हो रहा था, तभी गैस लाइन से रिसाव होने लगा, जिसके बाद उसमें विस्फोट हो गया। जानकारी के मुताबिक विस्फोट इतना भयानक था कि दूर-दूर तक आवाज सुनी गई। इस हादसे के बाद से इलाके में दहशत है। टाटा स्टील वर्क्स स्थित कोक प्लांट के बैटरी 6 में गैस लाइन में धमाका हुआ और आग लग गई है। इस धमाके में तीन मजदूर घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया है। इनमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद तुरंत मौके पर एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर आग पर काबू पाया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही कंपनी के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पूरे मामले में टाटा स्टील ने बयान जारी कर बताया है कि घटना में अनुबंध के 2 कर्मचारियों को चोटें आईं हैं, जिन्हें इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया है। सीने में दर्द की शिकायत करने वाले एक अन्य कर्मचारी को भी जांच के लिए टीएमएच भेजा गया, उनकी हालत स्थिर है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,048