Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चतरा : कस्तूरबा की 10 छात्राओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर जिले में हड़कंप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चतरा : कस्तूरबा की 10 छात्राओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर जिले में हड़कंप
विज्ञापन
टीम एबीएन, चतरा। चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक साथ दस छात्राओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सभी छात्राओं की उम्र 17 से 18 वर्ष है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि चतरा में आज लगभग चार महीने के अंतराल के बाद कोविड जांच में प्रतापपुर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में दस छात्राएं संक्रमित पाई गईं। उन्होंने बताया कि सावधानी के तौर पर सभी संक्रमित छात्राओं को चिकित्सिकीय निरीक्षण में अलग रखा गया है और अन्य छात्राओं की भी जांच की जा रही है। इस बीच जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे राज्य में आज सिर्फ चार अन्य कोरोना संक्रमित पाए गए जिन्हें मिलाकर समूचे झारखंड में इस समय कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 47 हो गई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,990