टीम एबीएन, गुमला। उपायुक्त सुशांत गौरव ने विकास कॉलोनी परिसर स्थ्ति पदाधिकारी/कर्मचारी आवास का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विकास कॉलोनी परिसर के चारदिवारी की ऊंचाई बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होने सुरक्षा के दृष्टिकोण से चारदीवारी पर कंटीले तार लगाने का भी निर्देश दिया।
उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में विकास कॉलोनी परिसर की नियमित साफ सफाई कराने एवं कॉलोनी परिसर में डस्टबिन अधिष्ठापन करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद को दिया।
उपायुक्त ने कॉलोनी परिसर में वाहन पड़ाव हेतु शेड बनाने एवं कॉलोनी परिसर को समतलीकरण कराने का निर्देश दिया। साथ ही काॅलोनी से इनडोर स्टेडियम जाने वाले रास्ते पर पीसीसी पथ का निर्माण कराने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने संयुक्त जिला कृषि कार्यालय का औचक निरीक्षण किया :
संयुक्त जिला कृषि कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आत्मा कार्यालय, जिला भूमि संरक्षण कार्यालय के कर्मियों को अनुपस्थित पाया जिस पर उपायुक्त ने अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।