Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पंचायत चुनाव : 14 को पहले चरण का मतदान, बूथों पर विशेष तैयारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पंचायत चुनाव : 14 को पहले चरण का मतदान, बूथों पर विशेष तैयारी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए 14 मई को मतदान होना है। ऐसे में चुनाव को लेकर झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग से लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत जिला प्रशासन की टीम ने रांची के मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान समृद्ध संबंधित अधिकारियों से पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर मैनेजमेंट कर्मियों की बैठने की व्यवस्था और मैपिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बता दें, पोलिंग पार्टियों को सुबह 6 बजे से ही मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। झारखंड पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में मतों की गिनती पंडरा में की जायेगी। साथ ही पोलिंग पार्टियों और मैटेरियल का डिस्पैच मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम से किया जायेगा। मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में पोलिंग पार्टियों के बैठने की व्यवस्था प्रखंडवार होगी। ताकि चुनाव कर्मियों को दिए जाने वाले सामान को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्टेडियम के दूसरे हिस्से में पोलिंग पार्टी को बैलट बॉक्स और बैलट पेपर दिए जाएंगे। डीडीसी के अनुसार सभी मतदान कर्मियों को आवश्यक सुविधा मिले इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए डिस्पैच सेंटर में पानी पीने की सुविधा, शौचालय की सुविधा, चिकित्सा सुविधा और हेल्पडेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा पोलिंग पार्टियों के ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था भी मोराबादी से ही की जाएगी। पहले चरण के लिए 14 मई को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में ग्राम पंचायत सदस्य के 14,079, मुखिया के 1,127, पंचायत समिति सदस्य के 1,405 और जिला परिषद सदस्य के 146 पदों के लिए मतदान होंगे। 17 मई को मतगणना की जाएगी। 21 जिलों में कुल 16,755 पदों के लिए 39,513 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,669