Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बीआईटी परिवार द्वारा निर्धारित योजनाओं का सहयोगी बनेगा रांची नगर निगम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआईटी परिवार द्वारा निर्धारित योजनाओं का सहयोगी बनेगा रांची नगर निगम
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। वास्तुकला और योजना विभाग बी आई टी मेसरा राँची द्वारा आयोजित कार्यक्रम हितधारकों के संवाद सत्र के बारे में वास्तुकला और योजना द्वारा मास्टर ऑफ अर्बन प्लानिंग कार्यक्रम में छात्रों ने शहरी क्षेत्रों के मौजूदा कुछ बेहद जरूरी मुद्दों पर चर्चा हुई।झारखंड की राजधानी होने के कारण राँची में आदिवासी समुदाय की आबादी हैं इनकी भूमि छोटानागपुर कास्तकारी अधिनियम ने संरक्षित किया है। इन बस्तियों ने अपने चारों ओर शहरीकरण देखा है। स्वदेशी समुदाय की आवास की आवश्कताओं का आंकलन राँची झारखंड का मामला नामक योजना इन जनजाति बस्तियों में केंद्रित है। इन विषयों पर चर्चा करते हुए रांची नगर निगम की महापौर डॉ श्रीमती आशा लकड़ा ने अपने विचार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि बीआईटी परिवार द्वारा निर्धारित किसी भी योजनाओं में नगर निगम उनका सहयोगी बनेगा। उपमहापौर श्री संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि आदिवासी और आदिवसियों पर इतनी गंभीरता से कोई कार्यक्रम आयोजित करना बी आई टी परिवार की कर्मठता को दर्शाता है। कार्यक्रम में स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा के पुत्र श्री जयंत जयपाल सिंह मुंडा, पद्मश्री डॉ राम दयाल मुंडा के पुत्र श्री गुंजन मुंडा श्री नीतीश पाल नाग श्री रोनाल्ड टोप्पो ने भी अपनी विचार प्रकट किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,255