Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पंचायत चुनाव को प्रभावित करने की साजिश रच रहे टीएसपीएसी के दो नक्सली गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पंचायत चुनाव को प्रभावित करने की साजिश रच रहे टीएसपीएसी के दो नक्सली गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू। जिले में पंचायत चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे दो नक्सलियों को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली टीएसपीसी के सदस्य हैं। दोनों के पास से पुलिस ने नक्सली पर्चा भी बरामद किया है। गिरफ्तार नक्सली चंदन प्रजापति नावाजयपुर थाना क्षेत्र के तिसिबार जबकि प्रमोद यादव मनातू थाना क्षेत्र के भीतडिहा का रहने वाला है। पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि नावाजयपुर थाना क्षेत्र में टीएसपीसी के नक्सली पलामू में पंचायत चुनाव को लेकर कुछ गड़बड़ी करने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से टीएसपीसी का पर्चा बरामद हुआ है। दोनों ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार दोनों नक्सली टीएसपीसी कमांडर नगीना के दस्ते में एक्टिव हैं। दोनों नक्सली में टीएसपीसी के दस्ते में सक्रिय एक एक नक्सली के बारे में पुलिस को जानकारी दी। नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस नावाजयपुर मनातू पाटन समेत कई इलाकों में सर्च अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों नक्सली इलाके में पुलिस की एक एक गतिविधि पर निगरानी रखते थे और उसकी जानकारी टीएसपीसी के टॉप कमांडरों तक पहुंचाते थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,903