Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

तेल टैंकर से डोडा की तस्करी, एक करोड़ का 60 क्विंटल डोडा जब्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तेल टैंकर से डोडा की तस्करी, एक करोड़ का 60 क्विंटल डोडा जब्त
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। अफीम तस्कर नशे के कारोबार के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसे ही एक हथकंडे का पर्दाफाश करने में खूंटी पुलिस को कामयाबी मिली है। खूंटी पुलिस ने तेल टैंकर में ले जाए जा रहे डोडा को बरामद किया है। इस टैंकर से पुलिस ने 60 क्विंटल डोडा जब्त किया है। पुलिस ने इस काम में शामिल टैंकर और एक ट्रक को जब्त कर लिया है जबकि एक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टैंकर और डोडा सायको थाना क्षेत्र से निकाल कर यूपी भेजा जा रहा था। लेकिन गुप्त सूचना पर सायको पुलिस ने डोडा जब्त कर लिया। बरामद डोडा का बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,846