Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

देवघर : आईआईटी के छात्र ने आग लगाकर दे दी जान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
देवघर : आईआईटी के छात्र ने आग लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
टीम एबीएन, देवघर। जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में 19 साल के एक होनहार छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र ने पहले अपने शरीर में आग लगाई, फिर छत से कूद गया। बताया जा रहा है कि छात्र आईआईटी की तैयारी कर रहा था और बीते कुछ दिनों से मानसिक परेशानी से गुजर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही देवघर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस सुसाइड और मर्डर दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। मामला जसीडीह थाना क्षेत्र के हटिया रोड के समीप का है, जहां 19 वर्षीय युवक अर्नब विशाल ने आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त छात्र के माता-पिता घर में ही थे। मृतक के पिता एसबीआई गोड्डा में मैनेजर के रूप कार्यरत हैं। घटना की जानकारी मिलते ही देवघर एसडीपीओ पवन कुमार, जसीडीह थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह और देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट मामले की तफ्तीश करने मौके पर पहुंचे। देवघर एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है लेकिन साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिजनों ने कहा कि वह आईआईटी की तैयारी कर रहा था और पढ़ाई को लेकर काफी प्रेशर में था। बताया जा रहा है कि छात्र ने अहले सुबह छत पर को खुद को आग लगाई और संभवतः छत से छलांग लगा दी लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं पड़ी। कुछ देर बाद इसकी जानकारी परिजन और स्थानीय लोगों को मिली। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन