Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भाजपा के आरोपों का जवाब दे झामुमो : आदित्य साहू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भाजपा के आरोपों का जवाब दे झामुमो : आदित्य साहू
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। साहू ने कहा कि अपनी डूबती नाव देखकर झामुमो बौखला गया है। उनके बयानों में यह स्पष्ट झलक रहा है। उन्होंने कहा कि झामुमो यह क्यों नही बतला रहा कि सीएम ने सत्ता एवम पद का दुरुपयोग करते हुए अपने नाम से ही खान का लीज कैसे करा लिया। स्वयं उद्योग मंत्री रहते हुए अपनी पत्नी के नाम औद्योगिक जमीन का आवंटन कर दिया। अपने विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्र, अपने प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू के नाम भी खान लीज का आवंटन हो गया। उन्होंने कहा कि कैसे मुख्यमंत्री का परिवार राज्य के जल, जंगल, जमीन, बालू, पत्थर, कोयला को लूट रहा है यह पूरे राज्य की जनता अब जान चुकी है। उन्होंने कहा कि जब राज्य का मुखिया ही भ्रष्टाचार में शामिल हो तो फिर राज्य की कैसी दुर्दशा होती है यह प्रदेश की सवा तीन करोड़ जनता रोज झेल रही है। उन्होंने कहा कि ठगबंधन की सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई। यह सरकार केवल झूठे वायदों और छलावे से बनी सरकार साबित हुई जिसका एकमात्र उद्देश्य सत्ता का दुरुपयोग कर अपनी और अपने परिजनों, चहेतों की तिजोरी भरना। श्री साहू ने कहा, झामुमो में हिम्मत है तो भाजपा के द्वारा लगाए गए आरोपो का जवाब दे जिसका राज्य की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,009