Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हिंदुओं को सशक्त करने के लिए समाज को जागृत एवं संघर्षशील होना जरूरी : मिलिंद परांडे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हिंदुओं को सशक्त करने के लिए समाज को जागृत एवं संघर्षशील होना जरूरी : मिलिंद परांडे
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आज संपूर्ण भारतवर्ष के हिंदू धर्मावलंबियों पर अलग-अलग तरह के आक्रमण हो रहे हैं। ईसाई मिशनरियां सेवा का प्रलोभन तथा मुस्लिमों के लव जिहाद सहित अन्य षड्यंत्रकारी गतिविधियों के कारण हिंदू समाज को क्षति हो रही है। हिंदू समाज को सशक्त करने के लिए समाज को जागृत एवं संघर्षशील होना पड़ेगा। आज हिंदू अल्पसंख्यक क्षेत्रों में हिंदुओं को रहना काफी मुश्किल हो रहा है तथा बाध्य होकर घर छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं, जो देश व हिन्दू संस्कृति के एक बड़ा खतरा है। यह बात विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने हरमु रोड स्थित विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कार्यालय में कार्यकारिणी बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार विभाग के माध्यम से धर्म परिवर्तन कर हिंदू समाज से विमुख हुए लोगों को पुन: मूल धर्म में लाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही धर्मांतरण को रोकने का भी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण, लवजिहाद, घुसपैठ आदि अनेक देशद्रोही गतिविधि के कारण देश का आंतरिक सुरक्षा खतरे में दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडाजी को भी ईसाइयों ने अपने चंगुल में फंसा कर उन्हें मतभ्रमित करने का प्रयास किया था। परंतु वे अपने धर्म संस्कृति पर अडिग होकर तथा धर्म संस्कृति के रक्षार्थ अंग्रेज ईसाइयों द्वारा संचालित गतिविधियों का पुरजोर विरोध किये थे। जिसके परिणामस्वरूप उन्हें जेल जाना पड़ा एवं अंग्रेज ईसाई मिशनरियों ने ही उन्हें जेल के अंदर मार दिया। धर्म संस्कृति के लिए सर्वस्व न्यछावर करने वाले भगवान बिरसा मुंडा को झारखंड सहित संपूर्ण देश सदैव याद करता रहेगा। उन्होंने कहा भारतवर्ष के सभी वनवासी, नगरवासी, गिरीवासी हिंदू हैं। श्रीराम के काल में निषादराज, शबरी माता, केवट सहित अनेक बनवासी बंधुओं को अपने बंधुत्व प्रदान कर सभी को गले लगाया थे,जो समरस समाज का बड़ा उदाहरण है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ बिरेंद्र साहू ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के कार्यों को समाज व देश के जन-जन तक पहुंचाने हेतु अनेक कार्यक्रम करता है। हिन्दू समाज के कार्य को पूर्ण करने व धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए कर्मठ कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होती है। गत 2 वर्षों से कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग बाधित था, 2022 में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल का प्रशिक्षण वर्ग 30 मई से 9 जून तक बोकारो में तथा दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति की प्रशिक्षण वर्ग 28 मई से 4 जून लोहरदगा में होगी। बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री आकारपु केशव राजू, क्षेत्र अध्यक्ष रामस्वरूप रुंगटा, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख उपेंद्र, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, विजय पांडे, रामनरेश सिंह, प्रांत उपाध्याय सुनिल गुप्ता, गंगा प्रसाद यादव, देवी प्रसाद शुक्ला, बजरंग दल संयोजक दीपक ठाकुर, अरविंद सिंह, शिव प्रकाश, कुमार गौरव, अशोक अग्रवाल, मिथिलेश मिश्रा, मातृशक्ति प्रांत प्रमुख दीपारानी कुंज, रेनू अग्रवाल, जगदीश मंडल, स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रांत मंत्री डॉ बिरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 56,991