Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गुमला : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मारा गया एक नक्सली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुमला : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मारा गया एक नक्सली
विज्ञापन
गुमला। चैनपुर प्रखंड के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में भाकपा माओवादी संगठन के एक नक्सली को पुलिस ने मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से रूक-रूक कर फायरिंग होती रही। इस दौरान दोनों ओर से कई चक्र गोलियां चलायी गई। अंधाधुंध फायरिंग से जंगल का शांत वातावरण थर्रा उठा। वहीं क्षेत्र में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह कोबरा बटालियन व पुलिस के जवान क्षेत्र में सर्च अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों से उनकी भिडंÞत हो गई। पुलिस जवानों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग आरंभ कर दी। पुलिस जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक नक्सली मारा गया। मारे गये नक्सली के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं घटनास्थल से पुलिस ने एक रायफल, पिठु, चटाई सहित कई सामग्री बरामद किया है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादी संगठन के जोनल कमांडर बुद्धेश्वर उरांव, रंथू उरांव व एरिया कमांडर लंजी अंसारी के अपने दस्ते के साथ मड़वा जंगल में होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस सूचना पर तत्काल सर्च अभियान आरंभ किया और सुबह लगभग 7 बजे नक्सलियों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गया। मुठभेड़ की घटना काफी देर तक चलती रही। नक्सलियों के दस्तें में बीस से पचीस सदस्यों के शामिल होने की बात कही जा रही है। नक्सली मुठभेड के दौरान जंगल का लाभ उठाते हुए बच निकले। घटना के बाद एसपी हृदीप पी जर्नादन भी घटनास्थल पहुंचे। एसपी मारे गये नक्सली के शव के साथ पुलिस कर्मियों को लेकर जंगल से बाहर निकले। जंगल में माओवादियों के द्वारा लगाये गये बम के कारण पुलिस को अभियान के दौरान काफी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस को अपना एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रखना पड़ा। वहीं कम संख्या में होने के बाद भी नक्सली पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकलने में सफल रहे। क्योंकि जंगल में लगाये गये बम की उन्हें जानकारी थी। वहीं पुलिस जंगल में पूरी एतिहात के तहत आगे बढ़ रही थी। घटनास्थल पर पडे नक्सली का शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वहां पर नक्सलियों का जमावड़ा था और वे बैठकर किसी रणनीति पर कार्य कर रहे थे। क्योंकि घटनास्थल पर चटाई सहित कई सामग्री मिले हैं जो इस ओर संकेत कर रहे हैं।
विज्ञापन